KANPUR NEWS : DM की कार्यशैली को लेकर VIRAL एक ऑडियो चर्चा का विषय बना है। शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नवीन सभागार में CM डैशबोर्ड की बैठक ले रहे थे। डीएम डैसबोर्ड की बैठक में सीएमओ हरिदत्त नेमी से वायरल ऑडियो के बारे में स्पष्टीकरण मांगा।
KANPUR CMO AUDIO VIRAL : डीएम पर बोलते सीएमओ का ऑडियो वायरल
उन्होंने वहां मौजूद सीएमओ में सवाल किया। जवाब में सीएमओ ने कहा कि ऑडियो AI से निर्मित है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर फेक ऑडियो है तो जाएं पहले रिपोर्ट दर्ज कराएं, फिर बैठक में आएं। इस पर CMO बैठक से चले गए।
DM का कहना है कि वायरल ऑडियो के बारे में सिर्फ जानकारी ली थी। जिसको उन्होंने एआई जनरेटेड बताया था। उनसे जांच कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS : इंजीनियर ने DM पर डंडे से पीटने का लगाया आरोप
सुबह करीब 11 बजे से जिलाधिकारी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक ले रहे थे, जिसमें सभी अधिकारी पहुंचे। सीएमओ हरिदत्त नेमी व एसीएमओ भी पहुंचे। बैठक शुरू हुई और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा का नंबर आया, तभी जिलाधिकारी ने सीएमओ को देखकर कहा कि CMO साहब AI क्या है। इस पर सीएमओ ने कहा कि सर फेक ऑडियो है।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
किसी ने एआई से बनाकर वायरल किया है। यह सुनकर DM ने कहा कि आप जाएं और जांच कराएं। फेक ऑडियो है तो एफआईआर दर्ज कराएं। इसके बाद सीएमओ बैठक से चले गए।

