KANPUR WEATHER NEWS: कानपुर (KANPUR) में गुरुवार शाम से हो रही बारिश का सिलसिला देर रात करीब 3 बजे तक जारी रहा। 9 घंटे तक लगातार बारिश हुई। KANPUR WEATHER NEWS
Kanpur Weather News: लोगों को गर्मी मिली राहत
CMO डॉ. हरिदत्त नेमी बोले- मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं सस्पेंड हो जाऊंगा
शुरुआती एक घंटे में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के आसार हैं।
22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
शाम को अचानक बादलों की आवाजाही बढ़ी। धीरे-धीरे दो घंटों के बाद आसमान बादलों से ढक गया। लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात समेत आसपास भरपूर बारिश हुई लेकिन शहर में इसका असर सीमित रहा। यहां करीब एक घंटा तक बारिश हुई लेकिन रफ्तार ज्यादा नहीं रही। सीएसए में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
25 किमी की रफ्तार से चली हवाएं
गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। कुछ क्षेत्रों में तो 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। यहां बारिश भी अधिक रही। पॉकेट रेन के रूप में कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। कानपुर के गंगा से सटे इलाकों में बारिश की गति अधिक रही।
BIG BREAKING News: डॉ. उदय नाथ बने नए KANPUR CMO
आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में मानसून के प्रवेश कर जाने के बाद शहर में यह पहली बारिश है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के अलावा बारिश की वजह विक्षोभ और आसपास बने कई सिनॉप्टिक सिस्टम हैं। इस कारण फिलहाल पूरे प्रदेश में अगले 72 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आधा प्रदेश ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

