KANPUR BIG NEWS : पिछले कई दिनों में सुर्खियों में रहा डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी (Dr. Haridatt Nemi) विवाद का पटाक्षेप बाद शुक्रवार को नए सीएमओ डॉ. उदय नाथ (Dr. Uday Nath) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं नए जिला सूचना अधिकारी शांतनु कुमार श्रीवास्तव ने भी ज्वाइन कर लिया है। KANPUR BIG NEWS
CMO डॉ. हरिदत्त नेमी बोले- मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं सस्पेंड हो जाऊंगा
BIG BREAKING News: डॉ. उदय नाथ बने नए KANPUR CMO
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) से मिलने CMO उनके कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिलाधिकारी को एक पौधा भेंट किया। वहीं, जिलाधिकारी ने भी सीएमओ का धन्यवाद करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि आप एक रूपये में लाखों का इलाज गरीबों का करा सकते हैं। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी बेहतर करना है।
शासन पहुंचा कानपुर के डीएम और सीएमओ का विवाद
KANPUR DM vs CMO : छह महीन पहले ही शुरू हो गई थी तकरार
जिलाधिकारी (DM Jitendra Pratap Singh) ने मुलाकात के दौरान नए सीएमओ से कहा कि पिछला क्या हुआ, क्या नहीं उससे मुझे कोई मतलब नहीं हैं। अब आप एक अच्छे अधिकारी है और विभाग की सभी चीजों से परिचित है। इसलिए अब जो भी खामियों हो उसे दूर करिए और जनता की समस्याओं को हल करें।
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम
जिला सूचना अधिकारी शांतनु कुमार श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय, कानपुर नगर का कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला सूचना अधिकारी ने डीएम से मुलाकता किया। इसके पूर्व शांतनु जिला सूचना अधिकारी देवरिया के पद पर भी कार्यरत रहे। वे 2018 बैच के पीसीएस ऑफीसर है। वे मूलतः गोरखपुर के निवासी हैं। बता दें कि श्री शांतनु बतौर समीक्षा अधिकारी, सचिवालय लखनऊ व नगर निगम कानपुर में ऑडिटर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

