KANPUR NEWS : पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार (Police Commissioner Akhil Kumar) के ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ (‘Operation Divya Drishti) प्रोजेक्ट अपराध छोड़ चुके हिस्ट्रीशीटरों को काफी पसंद आ रहा है।
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम
276 हिस्ट्रीशीटरों ने अपने पल-पल के मूवमेंट यानी लोकेशन की जानकारी के लिए अपनी मोबाइल की लोकेशन का एक्सेस पुलिस को सहमति पत्र से दिया है। अब उन्हें तय समय पर थाने में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी।
CMO डॉ. हरिदत्त नेमी बोले- मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं सस्पेंड हो जाऊंगा
BIG BREAKING News: डॉ. उदय नाथ बने नए KANPUR CMO

Police Commissioner Akhil Kumar ने बताया कि फर्स्ट फेज में तो यह अभियान पूरी तरह से सफल होता दिख रहा है। भारी संख्या में हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचकर अपनी गूगल लोकेशन का एक्सेस पुलिस को देने के लिए राजी हो रहे हैं। इससे कि पुलिस उनकी पल-पल की निगरानी कर सके। इस अभियान को और बेहतर बनाने की दिशा में भी पुलिस एक टेक्निकल टीम काम कर रही है।
पुलिस खुद ही उनकी मॉनीटिरिंग करती रहेगी और कभी भी वीडियो कॉल करके इसकी तस्दीक भी कर सकती है। इससे कि कोई हिस्ट्रीशीटर अपना मोबाइल दूसरी जगह छोड़कर पुलिस को गच्चा भी नहीं दे सके।
अब हिस्ट्रीशीटरों के पल-पल की लोकेशन जान सकेगी पुलिस
KANPUR के कुल 52 थानों में 2500 हिस्ट्रीशीटर हैं। इतनी बड़ी संख्या में हिस्ट्रीशीटरों के होने के चलते एक-एक की निगरानी करना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती होता है। इसे आसान बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ लांच किया है।
इसके तहत हिस्ट्रीशीटर अपने मोबाइल की लोकेशन का एक्सेस पुलिस को दे देगा। पुलिस किसी भी हिस्ट्रीशीटर की लोकेशन के पल-पल की जानकारी कर सकेगी। इसके साथ ही कभी भी वीडियो कॉल करके उसके मोबाइल की लोकेशन और अपराधी के लोकेशन की जांच भी करेगी।
इससे हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस सीधे निगरानी रख सकेगी। वहीं, दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटरों को भी बड़ी सहूलियत होगी कि उन्हें बार-बार थाने में हाजिरी या पुलिस उनके घर पर छापेमारी या सत्यापन के लिए बार-बार नहीं आएगी।
अभियान लांच होने के महज 4 दिन के भीतर ही 276 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर अपनी गूगल मैप की लोकेशन का एक्सेस पुलिस को देने के लिए फॉर्म भर दिया है। जितने हिस्ट्रीशीटर फॉर्म भर चुके हैं। इससे कहीं ज्यादा हिस्ट्रीशीटर इस प्रक्रिया में आने के लिए कतार में हैं। अपराध छोड़ चुके हिस्ट्रीशीटर इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें पुलिस को अपनी लोकेशन का एक्सेस देने में कोई गुरेज नहीं हो रहा है।
जोन सहमति देने वाले हिस्ट्रीशीटरों की संख्या
पूर्वी 53
पश्चिम 75
सेंट्रल 49
साउथ 99
कुल 276

