UP PCS Transfer: योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार की तरफ से 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं.
लंबे समय से प्रतीक्षित इस सूची में अधिकतर वही अधिकारी शामिल हैं, जो तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात थे. UP PCS Transfer
KANPUR NEWS : ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ सफल
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सीतापुर के SDM कुमार चंद्रबाबू का तबादला बदायूं कर दिया गया है. सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, मथुरा की एसडीएम श्वेता को सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है. वहीं, लखनऊ मेट्रो में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम बनाया गया है. एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. PCS Transfer
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम
राजेश कुमार SDM, कानपुर नगर का तबादला उपजजलाधिकारी Ambedkar Nagar, रामानुज SDM, कानपुर नगर का तबादला उपजजलाधिकारी सम्भल, रश्मि लांबा SDM , कानपुर नगर का तबादला उपजजलाधिकारी, मुजफ्फरनगर कर दिया गया है.










