Kanpur Weather News: कानपुर (KANPUR) में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। रविवार को 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक कुल 65 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Kanpur Weather News
127 SDM का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
KANPUR NEWS : ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ सफल
पॉकेट रेन ज्यादा हो रही है (Pocket rain is increasing)
रविवार को पूर्वानुमान के बावजूद शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई। पॉकेट रेन का असर भी दिखा। कहीं अच्छी वर्षा हुई तो कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी ही हुई। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कैंट क्षेत्र के एयरफोर्स वेदर स्टेशन में केवल 0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। कम दबाव का क्षेत्र न बन पाने से ऐसा हुआ।
अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण फिलहाल गतिविधियां बनी रहेंगी। गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कानपुर नगर में अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हो रही है। पॉकेट रेन की स्थितियां अभी भी बनी हुई हैं। उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम
अगले 4 दिनों तक कैसी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मौसमी चक्र लड़खड़ाने से सोमवार को कानपुर के आसपास तो बारिश होगी लेकिन यहां छिटपुट वर्षा की ही संभावना है। मंगलवार को शहर में अच्छी बारिश हो सकती है।
इसी तरह बुधवार छोड़ गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अब सीएसए के आंकड़ों के अनुसार यहां जून महीने में कुल 60 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

