HEALTH NEWS: एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह-सुबह नजर आने वाले इन लक्षणों पर गौर किया जाए तो पेट के कैंसर को पहचानने और उसके इलाज में मदद मिल सकती है. आइए आपको इन लक्षणों के बारे में बताते हैं. HEALTH NEWS
बारिश के मौसम में डाइट में शामिल न करें ये सब्जियां…
हल्का या तेज दर्द महसूस (feel mild or sharp pain)
सुबह उठने पर अगर आपको पेट में हल्का या तेज दर्द महसूस होता है और यह लगातार बरकरार रहता है तो यह पेट के कैंसर का शुरुआती सिग्नल हो सकता है.
मतली या उल्टी महसूस होना (feeling nauseous or vomiting)
सुबह उठते ही मतली या उल्टी महसूस होना नॉर्मल नहीं है. पेट के कैंसर के कुछ मामलों में ट्यूमर की मौजूदगी के कारण पेट की परत में जलन हो सकती है, जिससे सुबह के समय उल्टी होती है. उल्टी में कभी-कभी खून के निशान भी दिख सकते हैं, जो गंभीर लक्षण है.
शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन, जानते हैं वजह?
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द (epigastric pain)
यह दर्द अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है और जलन या भारीपन के साथ हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह दर्द खाली पेट होने पर ज्यादा महसूस होता है. अगर यह दिक्कत बार-बार हो रही है तो डॉक्टर से जांच कराने की जरूरत है.
भूख में कमी (loss of appetite)
पेट का कैंसर शुरू होने पर कई लोग सुबह के समय भूख में कमी की शिकायत करते हैं. अगर आपको नाश्ता करने की इच्छा न हो या थोड़ा-सा खाते ही पेट भरा-भरा महसूस हो तो जांच कराना जरूरी है.
सुबह के समय बार-बार डकार आना (Frequent belching in the morning)
सुबह के समय बार-बार डकार आना, पेट में गैस बनना या अपच की समस्या भी पेट के कैंसर से जुड़ी हो सकती है. यह लक्षण अक्सर सामान्य पाचन समस्याओं के साथ जोड़ लिया जाता है, लेकिन दिक्कत काफी वक्त तक रहती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान
वजन तेजी से कम होना (Rapid weight loss)
बिना किसी प्रयास के वजन तेजी से कम होना, सुबह के वक्त कमजोरी महसूस होना भी पेट के कैंसर का गंभीर लक्षण हो सकता है. दरअसल, कैंसर सेल्स हमारे शरीर की काफी ज्यादा एनर्जी इस्तेमाल करती हैं, जिससे वजन तेजी से कम हो सकता है.
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…

