Kannappa X Review: माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा में जब से अक्षय कुमार और प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आया था। एक लंबे इंतजार के बाद मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा ‘ 27 जून को दर्शकों के हवाले हो गई है। Kannappa Twitter Review
साल 2025 के पहले 5 महीनों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी…
मूवी में साउथ सुपरस्टार विष्णु मंचू मुख्य भूमिका में दिखे, वहीं मोहन लाल से लेकर प्रभास, काजल अग्रवाल और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। भगवान भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त पर बनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ की कहानी इस फिल्म से पहले शायद ही किसी को पता होगी। हालांकि, कहानी ने लोगों का दिल छुआ या नहीं इसका फैसला भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाली ऑडियंस कर चुकी है। दर्शकों ने मूवी को पास किया या फेल चलिए जानते हैं।
क्या बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचाएगी ‘कन्नप्पा’?
एक यूजर ने लिखा, “फिल्म का पहला हाफ एवरेज है, लेकिन दूसरा हाफ ब्लॉकबस्टर है। विष्णु मंचू की एक्टिंग बहुत ही शानदार है। प्रभास और मोहनलाल ने भी अच्छा काम किया है। सेकंड हाफ में इस फिल्म का बैकग्राउंड मूवी इसकी जान है”।
दूसरे यूजर ने लिखा, “कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है। शुरुआत से लेकर अंत तक इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले लोगों को खुद से बांधे रखेगा। हर कलाकार ने अच्छा काम किया है, लेकिन जिसने सभी को डोमिनेट किया वह विष्णु मंचू हैं। इस मास्टरपीस को जरूर देखें”।

