Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time
पंचांग के अनुसार सुख-सौभाग्य दिलाने वाला यह व्रत 29अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन करवा माता की विशेष पूजा करने का विधान है. यह पूजा व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं शाम के समय में करती हैं.
इसके बाद चंद्र देवता के उदय होने पर उनका दर्शन और पूजन करती हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन चंद्र देवता को अर्घ्य देने और छलनी से उसे देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं. इस व्रत में चंद्र देवता का दर्शन करना अत्यंत ही शुभ और आवश्यक माना गया है.
आइए जानते हैं कि आपके शहर में आखिर किस समय चंद्रोदय होगा.
प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय:
• कानपुर: रात 8:05 बजे
• नई दिल्ली: रात 8:17 बजे / 8:21 बजे
• लखनऊ: रात 8:00 बजे / 8:06 बजे
• वाराणसी: रात 8:05 बजे
• मुंबई: रात 9:00 बजे
• अहमदाबाद: रात 8:53 बजे
• जयपुर: रात 8:31 बजे
• देहरादून: रात 8:14 बजे

