Sawan 2025: सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से हो रही है। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। Sawan 2025
कौन थी शिव-पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी?
साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखा जाता है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में वर्णित है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के पहले सोमवार पर आयुष्मान और सौभाग्य योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होगी। आइए, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-
हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज, 2025 में कब ? डेट
कब है सावन सोमवार?
सावन माह का पहला सोमवार 14 जुलाई को है।
सावन माह का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है।
सावन माह का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है।
सावन माह का चौथा सोमवार 04 अगस्त को है।
शुभ मुहूर्त (Sawan Somvar 2025 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पहला सोमवार है। आसान शब्दों में कहें तो 14 जुलाई को देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इसके लिए सोमवार 14 जुलाई को सावन सोमवार और संकष्टी चतुर्थी है।
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
शुभ योग (Sawan Somvar 2025 Shubh Yog)
ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के पहले सोमवार पर दुर्लभ आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। आयुष्मान योग शाम 04 बजकर 14 मिनट तक है। इसके बाद सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सावन सोमवार पर शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। शिववास योग रात भर है। इस दौरान भगवान शिव सबसे पहले कैलाश पर मां पार्वती के साथ रहेंगे। इसके बाद नंदी की सवारी करेंगे। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना फल मिलेगा।
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

