KANPUR BIG NEWS : दो महीने से लगातार गिर रही आईजीआरएस रैंकिंग को लेकर नाराज डीएम ने लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की है।
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
निगेटिव फीडबैक की बढती संख्या पर समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी, सहायक श्रमायुक्त आरएल पटेल, सहायक नगर आयुक्त नोडल अधिकारी नगर निगम रविशंकर, चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार, जलकर अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी और एक्सीएन पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार मिश्रा को डीएम के आदेश पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस की गिरती रैकिंग और निगेटिव फीडबैक की अधिक संख्या पर प्रशासन गंभीर है। लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाती रहेगी।
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
आईजीअरएस की शिकायतों और उसके फीडबैक को लेकर शासन खासी गंभीर है। प्रत्येक महीने इसके समीक्षा शासन करती है। पिछले दो महीनों से जिले की गिरती रैंकिंग पर डीएम ने कई विभागों के अफसरों को फटकार लगाई है। जिन विभागों से निगेटिव फीडबैक की अधिक शिकायतें आईं उन विभागाधिकारियों को पहले भी अल्टीमेटम दिया गया, लेकिन मामला सिफर रहा। अब डीएम ने बडी कार्रवाई करते हुए छह आलाधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

