UP IPS officers transfer : यूपी में रविवार को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। इनमें लखनऊ जोन के एडीजी, सहारनपुर के एसएसपी और पीएसी के एडीजी हैं।
पुरी में Jagannath Rath Yatra में बड़ा हादसा
लखनऊ जोन के ADG एसबी शिरडकर को पुलिस भर्ती बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। उनका हाल ही में डीजी की रैंक पर प्रमोशन हुआ था। अभी तक पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी डीजीपी राजीव कृष्ण के पास थी।
मुन्ना समोसे की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
पीएसी के एडीजी सुजीत पांडेय को लखनऊ जोन का नया एडीजी बनाया गया है। वह लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, लखनऊ रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। कानपुर कमिश्नरेट से हटाकर पीटीसी सीतापुर भेजे गए आरके स्वर्णकार की वापसी हुई है, उन्हें पीएसी में एडीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IPS officers transfer
रथयात्रा में महंत से बदसलूकी करने पर पुलिसकर्मी सस्पेंड
KANPUR BIG NEWS : छह आलाधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
CID में तैनात एसपी आशीष तिवारी को सहारनपुर जिले का नया SSP बनाया गया है। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सजवान को प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले डीजीपी मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

