Devshayani Ekadashi 2025: शास्त्रों में देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व है। यह वह दिन है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। Devshayani Ekadashi 2025
आइए जानें, जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर भक्त क्यों नहीं रखते हैं पैर?
इस दौरान कोई भी शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते। वहीं, देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) को लेकर कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।
जानते हैं, सावन में क्यों लगाते हैं मेहंदी?
करें ये उपाय (Devshayani Ekadashi 2025 Remedies)
तुलसी के पास
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसे में देवशयनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
रसोई घर
इस दिन रसोई घर में भी एक दीपक जलाना चाहिए। रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का वास स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि यहां दीपक जलाने से जीवन में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और घर में बरकत बनी रहती है।
पूजा घर
इस दिन पूजा घर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने अखंड दीपक जलाना चाहिए। यह दीपक पूरी रात जलता रहे, इसका ध्यान रखें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद मिलता है और घर में खुशहाली आती है।
हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज, 2025 में कब ? डेट
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
मुख्य द्वार पर
इस दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पेड़ के नीचे
इस पावन तिथि पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं, क्योंकि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है और इस दिन दीपक जलाने से पितरों को भी शांति मिलती है।

