Sonbhadra News : सोनभद्र (Sonbhadra) के एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। Sonbhadra News
सेना एकादश ने जीता ऑपरेशन सिंदूर कप
तेज बारिश से बिगड़ा सिंदूर कप का खेला, मंथन में आयोजक
इस फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। साथ ही मैसेज के जरिए लोगों को झांसे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
एएसपी को तीन-चार दिन पहले इस फर्जी अकाउंट की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि साइबर अपराधी अक्सर प्रभावशाली लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाते हैं। वे उन लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं जो पहले से उस व्यक्ति को जानते हैं।
पुलिस आलाधिकारी और एमएलसी Arun pathak के बीच तीखी झड़प
वही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहले अकाउंट की पुष्टि करें और संदिग्ध संदेश मिलने पर संबंधित व्यक्ति को फोन पर सूचित करें।
पुलिस ने कहा है कि ऐसे फर्जी अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें। इससे उनकी पहुंच सीमित होगी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उस अकाउंट को बंद कर सकेगा। विशेषकर फेसबुक पर ऐसी धोखाधड़ी ज्यादा हो रही है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सरकारी अस्पतालों की दवाएं मिलीं अधोमानक
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया

