Jharkhand Road Accident: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स परसुरामडीह के समीप बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। Jharkhand Road Accident
हिमाचल के मंडी में बादल फटा, उत्तराखंड के पौड़ी में पहाड़
वहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतकों में लीलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी शामिल हैं। छोटू तुरी और राजन तुरी पिता-पुत्र हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 महिलाओं का इलाज चल रहा है.
हिमाचल में भारी बारिश- 250 से ज्यादा सड़कें बंद
KDA में लिपिकों का हंगामा, बहाली की मांग पर अड़े
ट्रक चालक फरार
इधर घटना के बाद ट्रक चालक फिटकोरिया स्थित एक पेट्रोल पंप में ट्रक छोड़कर भाग गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.
आषाढ़ी पूजा करने गयी थी महिलाएं
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवडिहा ओपी थाना क्षेत्र के जंगरीडीह गांव से तीन युवक और दो महिलाएं महुआर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आषाढ़ी पूजा करने गयी हुई थी. देर रात सभी खाना खाकर कार से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच मधुपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बेकाबू टैंकर बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए भागा; मौके पर मौत

