Kanpur Collectorate News: DM office में अब जनता दरबार का अनुभव और भी सुव्यवस्थित और सुविधाजनक हो गया है। KANPUR NEWS
हाईकोर्ट की पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापन पर रोक
छतरपुर के बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से 1 की मौत
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) के निर्देशन में पहली बार फरियादियों के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इन उपायों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधा देना और भीड़भाड़ व अव्यवस्था से निजात दिलाना है।
जनता दरबार में आने वाले लोगों के लिए…
जनता दरबार में आने वाले लोगों के लिए अब कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए पंखों का इंतजाम भी किया गया है। खास बात यह है कि अब आने वाले फरियादियों को चाय भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक राहत मिल रही है।
कानपुर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित जेल से रिहा
डीएम की सख़्ती से हटा अवैध कब्ज़ा, एसडीएम ने मौके पर दिलाया कब्ज़ा
टोकन व्यवस्था लागू…
जनता दरबार में अब टोकन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अब सुनवाई का क्रम व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। पहले जहां लोग आपाधापी और धक्का-मुक्की में अपनी बारी के लिए परेशान रहते थे, वहीं अब टोकन नंबर के आधार पर बुलाकर सुनवाई की जा रही है। इस व्यवस्था से फरियादियों में संतोष और प्रशासन के प्रति विश्वास का भाव देखा जा रहा है।
हर दिन डीएम के जनता दरबार में लगभग 200 से 250 फरियादी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की इस नई पहल से जनता काफी खुश नजर आ रही है। कई फरियादियों ने बताया कि पहले घंटों खड़े रहना पड़ता था, कोई यह नहीं समझता था कि किसकी बारी कब आएगी, लेकिन अब टोकन के हिसाब से सब कुछ साफ और सरल हो गया है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने बताया कि यह पहल जनता की सहूलियत के लिए की गई है और आने वाले समय में और भी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को समय से सुनना और उनका समाधान करना है।
इस नई व्यवस्था ने न केवल जनता दरबार को व्यवस्थित बनाया है, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास की नई नींव भी रखी है।
डीएम विशाख जी ने आम महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

