HEALTH NEWS: सावन का महीना आने वाला है. मान्यता है कि सावन के महीने में भोले बाबा को बेलपत्र चढ़ाने से सारी मनोकामना पूरी हो जाती है. HEALTH NEWS
40 के बाद हर महिला को डाइट में शामिल करने चाहिए ये फ्रूट्स
बेलपत्र न सिर्फ भगवान शंकर को खुश करता है बल्कि यही बेलपत्र हमारे शरीर के लिए भी खूब लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से व्यक्ति को सेहत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
आयुर्वेद के मुताबिक…
बेलपत्र में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनकी सहायता से कई जटिल से जटिल रोगों का इलाज करने में सहायता मिल सकती है. आपको बता दें कि बेलपत्र में विटामिन ए, बी1, बी 6 और सी के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये सभी हमारे शरीर को बदलते मौसम में संक्रमण से भी बचाने में असरदार साबित होते हैं. आइए जानते हैं आस्था और सेहत का पूरा ख्याल रखने वाले बेलपत्र को खाली पेट खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं. TRENDING NOW
आइए जानें, क्या होता है पेरिमेनोपॉज, इसके लक्षण औरकैसे करें इन्हें मैनेज
पेट बेलपत्र खाने के फायदे
पेट की समस्या होगी दूर (Stomach problems will go away)
सुबह सुबह खाली पेट बेलपत्र की पत्तियां चबाने से पेट की समस्या दूर होती है साथ ही पेट साफ भी होता है. बेलपत्र में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे पेट न साफ होना, कब्ज बनना, पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में मदद करती है. वहीं बेलपत्र आंतों की सफाई करके उन्हें स्वस्थ और पाचन क्रिया को सही रखने में भी सहायता करता है.
शरीर में बनी रहती है ठंडक (Keeps cool in the body)
आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है. सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाने से पूरा दिन शरीर में ठंडक बनी रहती है. गर्मियों के दिनों में बेलपत्र का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना गया है. इसके साथ ही मुंह में छाले होने पर बेलपत्र की पत्तियां चबाने से लाभ मिलता है.
शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन, जानते हैं वजह?
डायबिटीज भी होगा कंट्रोल (Diabetes will also be controlled)
अगर आप डायबिटीज की बीमारी से परेशान हैं तो बेलपत्र आपकी सहायता कर सकता है. आयुर्वेद के जानकारों का मानना है कि खाली पेट बेलपत्र की पत्तियां चबाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है. बेलपत्र के पत्तों में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं. सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाने से इंसुलिन का प्रोडक्शन सही होता है और शुगर लेवल भी ऊपर नीचे नहीं होता है.
तनाव की समस्या भी होगी दूर (The problem of stress will also go away)
तनाव की समस्या से परेशान लोगों के लिए बेलपत्र बड़े ही काम का है. बेलपत्र में एंटी-स्ट्रेस गुण मौजूद होता है जो तनाव कम कर फोकस बढ़ाने में सहायता करता है. सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाने से दिमाग शांत रहता है और एंग्जायटी की समस्या नहीं होती है.
चेहरे पर आएगी चमक (Your face will glow)
चेहरे के निखार लाने में भी बेलपत्र असरदार है. बेलपत्र में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हमारे त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने का काम करता है. सुबह सुबह खाली पेट बेलपत्र की पत्तियों को चबाने से मुंहासे, दाग-धब्बे और एलर्जी जैसी समस्या दूर हो जाती हैं.
जानिए क्या है बेलपत्र खाने का सही तरीका
बेलपत्र खाने के लिए सबसे पहले खाली पेट 4 बेलपत्र को अच्छी तरह धोने के बाद चबा लें. इसके बाद एक गिलास हल्का गर्म पानी पी लें. इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि कभी भी बेलपत्र का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें. ऐसा करने पर पेट में जलन या दूसरे समस्या भी हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप पहले से ही किसी गंभीर रोग से परेशान हैं तो या फिर कोई दवा ले रहे हैं तो बेलपत्र खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.

