UP Aam Mahotsav 2025 : लखनऊ में सीएम योगी ने 3 दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत की। इसका शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने किया है. सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगने वाले आम महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादन शामिल हो रहे हैं. UP Aam Mahotsav 2025
मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
सीएम ने किसानों से आमों की खासियत जानी। हाथ में लेकर आमों को उछाला, फिर उनका वजन पूछा। इसी बीच सीएम ने एक आम उठाया। जिस पर ‘योगी आम’ लिखा था। यह देखकर मुस्कुराने लगे। आम को हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवाई। सीएम योगी ने सेना को समर्पित सिंदूर आम भी देखा।
इसके बाद सीएम योगी ने प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की चुटकी ली। कहा- दिनेश सिंह ने सबसे पहले रायबरेली के किसान को सम्मानित कराया। पता नहीं, रायबरेली में बाग है भी या नहीं।
डीएम ने एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले
महोत्सव में 800 से अधिक किस्म के आम और उनसे बनने वाले व्यंजनों और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें एक से बढ़कर एक आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है. हाथी झूल आम से लेकर शुगर फ्री, मोदी-योगी आम, सबसे छोटा याकूती आम जैसे अजूबे आम शामिल हैं.
हाथी झूल आम
लखनऊ आम महोत्सव में यूं तो करीब 800 से अधिक आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें सबसे बड़ा आम मध्य प्रदेश के प्रदीप सिंह राठौर द्वारा लाया गया हाथी झूल आम है. इसका वजन करीब 4.5 KG तक होता है. यह सबसे बड़ा आम है.
खाद्य सुरक्षा विभाग की बडी कार्रवाई, 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकडी
फरियादी पहले पिएं चाय, फिर लें टोकन और डीएम साहब को बताएं क्या है तकलीफ ?
मोदी मैंगो
लखनऊ आम महोत्सव में लगी आम प्रदर्शनी में पहली बार मोदी मैंगो को भी लाया गया है. मलिहाबाद के आम बागवान उपेंद्र सिंह ने कुछ वर्षो पहले PM मोदी के नाम से मोदी मैंगो आम का पेटेंट कराया था. जिसे पहली बार आम महोत्सव में लाया गया है, जोकि बेहद खूबसूरत और स्वादिष्ट है. इसके चलते ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
योगी मैंगो
आम महोत्सव में मोदी मैंगो के साथ योगी मैंगो भी बेहद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसे मैंगो मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से विख्यात पद्मश्री कलीम उल्ला खां द्वारा विकसित किया गया है. मैंगो मैन के मुताबिक ये आम योगी जी के नाम से है. ये बड़ा और सख्त भी है. जब तक ये दुनिया रहेगी, तब तक इन आमों के जरिये योगी-मोदी का नाम रहेगा.
सबसे छोटा याकूती आम
लखनऊ आम महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में 800 से अधिक किस्मो के आम लाये गए हैं. इनमें सबसे छोटा और रंगीन आम याकूती आम है, जोकि बेहद छोटा, रंगीन और रसीला भी है. इसकी बड़े स्तर पर देश विदेश में डिमांड है.
सबसे सुंदर सिंदूर आम
आम महोत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी का सबसे खूबसूरत आम सिंदूरी आम है. आम उत्पादक SC शुक्ला द्वारा विकसित इस आम का नाम हाल ही में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने के लिये लांच किये गए ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा गया है, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ इसका स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट है.
देश-विदेश में बढ़ी UP के आमों की मांग
उत्तर प्रदेश में इन दिनों आमों के उत्पादन को लेकर योगी सरकार कई बड़े कदम उठा रही है, जिसके चलते देश में सर्वाधिक 61.45 मीट्रिक टन आमों का उत्पादन UP में ही हो रहा है. UP में आम की गुणवत्ता और आम उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर आमों में टीपैक भी लगाए जा रहे है और इन आमों को देश के विभिन्न राज्यों के साथ एक दर्जन से अधिक दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा रहा है.
हाईकोर्ट की पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापन पर रोक

