Who Should Not Eat Jamun: कमजोर पाचन वाले लोगों को जामुन का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. यदि आप पेट दर्द, ऐंठन, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसे डाइजेशन प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं तो जामुन खाने से बचें. Who Should Not Eat Jamun
पैरों पर बनने लगे हैं मकड़ी जैसे जाले तो हो जाएं सावधान…
किडनी स्टोन (kidney stone)
जामुन में ऑक्सालेट बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जो किडनी में स्टोन बनने, आकार को बढ़ाने का कारण बन सकता है. यदि आप किडनी डिजीज के मरीज हैं, तो जामुन का सेवन डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करें.
Include these fruits in your diet after 40
एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis)
यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें खून को पतला करने वाली दवा, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की दवा मरीज को दी जाती है. यदि आपको इसकी शिकायत है तो जामुन का सेवन न करें.
एलर्जी (Allergies)
यदि आपको जामुन खाने पर सूजन, खुजली, रैशेज या सांस लेने में मुश्किल महसूस होने लगती है, तो यह एलर्जी का संकेत है. ऐसे में जामुन से पूरी तरह परहेज करना जरूरी होता है.
Include these fruits in your diet after 40
लो ब्लड शुगर (low blood sugar)
जामुन हाई ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है. यदि आप एंटी डायबिटिक दवाएं ले रहे हैं, या लो ब्लड शुगर के मरीज है, जामुन का सेवन न करें. यह आपके कंडीशन को बिगाड़ सकता है.
आइए जानें, क्या होता है पेरिमेनोपॉज, इसके लक्षण औरकैसे करें इन्हें मैनेज
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.

