GORAKHPUR NEWS : धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में विश्व का पहला धार्मिक फैशन शो 22 से 24 अगस्त 2025 तक काठमांडू, नेपाल में आयोजित किया जाएगा। यह अनूठा आयोजन धर्म, संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक होगा। GORAKHPUR NEWS
हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे
तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में Mrs. India, Miss India, Mr. India, Mrs. Asia और Role Model प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतिभागियों का मूल्यांकन धार्मिक परिधानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व, सामाजिक संदेश और आंतरिक मूल्यों के आधार पर किया जाएगा।
कार्यक्रम की इवेंट डायरेक्टर Queen of Asia डॉ. पूजा निगम होंगी। आयोजन के प्रेरणास्रोत एवं संरक्षक धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. सौरभ पांडे ‘सौहार्द शिरोमणि’ हैं।
अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने राजनीतिक दल बनाया
इस ऐतिहासिक आयोजन को गरिमा प्रदान कर रहे हैं— डा. सुनील दुबे (वरिष्ठ समाजसेवी-शिक्षाविद), डा. प्रेम प्रकाश पाण्डेय (वरिष्ठ शिक्षाविद्), डा. नारायण यादव (समाजसेवी एवं चिंतक), डा. अभिषेक कुमार (लेखक एवं शोधकर्ता)
यह कार्यक्रम विश्व में सर्वधर्म सद्भाव, शांति और मानवता का संदेश देने के लिए एक मील का पत्थर बनेगा। इसमें देश-विदेश के धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सांस्कृतिक प्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
IND vs ENG सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला

