KANPUR NEWS: कानपुर की कोतवाली पुलिस ने भाजपा (BJP) पार्षद मोनू गुप्ता और उसके भाई बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री राहुल गुप्ता के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। KANPUR NEWS
अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने राजनीतिक दल बनाया
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टाल दिया। तब उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार (Police Commissioner Akhil Kumar) से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मामले में एफआईआर (FIR) का आदेश दिया।
आरोप है कि एक महिला से उसके मकान के निर्माण कार्य होने पर 4 लाख की रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं मिलने पर पार्षद और उसके भाई ने मकान को केडीए (KDA) में शिकायत करके सील करवा दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पार्षद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
गिलीस बाजार की रहने वाली शमीम अख्तर के मुताबिक वह अपने पुराने मकान में मरम्मत कार्य करवा रही है। आरोप है कि, इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अभिषेक उर्फ मोनू गुप्ता, उसका वकील भाई राहुल गुप्ता व एक अन्य साथी उदभव उर्फ माधव ने मकान में काम कराने के नाम पर 4 लाख रंगदारी की मांग की।
IND vs ENG सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला
जबकि मकान का कार्य पूरा भी नहीं हुआ था। एतराज जताया तो आरोपितों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि, डिमांड पूरी न होने पर 12 जून को आरोपितों ने केडीए से मिलीभगत कर मकान सील करवा दिया।
हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे
इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर भाजपा पार्षद मोनू गुप्ता, उसके भाई राहुल गुप्ता और साथी उदभव उर्फ माधव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

