KANPUR CRIME NEWS: कानपुर में बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार वकील और उनकी मां को टक्कर मारी दी। दोनों 20 फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। KANPUR CRIME NEWS
कानपुर में BJP पार्षद-बार के पूर्व संयुक्त मंत्री पर FIR
अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने राजनीतिक दल बनाया
इसके अलावा कंटेनर ने कार और एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 5 किलोमीटर तक नशे में धुत कंटेनर चालक ने नेशनल हाईवे पर उल्टी दिशा में कंटेनर दौड़ाया|
अब जानिए पूरा मामला…
पुलिस के मुताबिक, नगरा मोड़ से सरसौल ओवरब्रिज तक करीब 5 किलोमीटर तक कंटेनर उल्टी दिशा में दौड़ा। सबसे पहले नगरा मोड़ पर कंटेनर ने कार को टक्कर मारी। हालांकि, कार सवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद कंटेनर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार आकाश गुप्ता और उसका दोस्त घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
20 फीट उछलकर पर सड़क गिरे
सरसौल ओवरब्रिज के पास कंटेनर ने बाइक सवार कल्याणपुर निवासी राघवेंद्र सिंह और उनकी मां मुन्नी देवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटा उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राघवेंद्र फतेहपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे।
इसके बाद भीड़ कंटेनर के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ने लगी। यह देखकर राहगीरों और दुकानदारों ने कंटेनर को घेर लिया। इसके बाद चालक ने कंटेनर रोका। वह कंटेनर से उतरकर भागने लगा, लेकिन भीड़ ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई है।
IND vs ENG सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला
कंटेनर में बैठीं दो सवारियां कूदीं
कंटेनर में तीन सवारियां बैठी थीं। तीनों बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे। दो सवारियां चलती कंटेनर से कूद गईं। यात्री शिव पथ मौर्य ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। उन्होंने कई बार कंटेनर रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। कंटेनर में बैठी दो अन्य सवारियां रास्ते में ही कूद गईं, लेकिन बुजुर्ग होने के कारण मैं नहीं कूद पाया।

