BIG BREAKING NEWS : यूपी समेत देशभर के 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें आगरा, कानपुर मेरठ समेत कई जिलों के स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर सर्विस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, यूपी सरकार के फैसले पर रोक से इनकार
Jagdeep Dhankhar resigned from the post of Vice President
सावधानी के तौर पर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह ईमेल मंगलवार दोपहर अचानक स्कूलों के ऑफिशियल मेल आईडी पर आया है। मेल कहां से आया है किसने इसे भेजा है इसकी जांच की जा रही है।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि माहौल बिगाड़ने के लिए यह ईमेल भेजा गया है। साइबर टीम और बम स्क्वाड दस्ते को लगाकर जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्कूलों के संचालकों से भी बात की जा रही है।
ई-मेल में किया गया है हिंसक भाषा का प्रयोग
ईमेल में काफी हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जिससे डर पैदा। इसमें लिखा है, “हैलो, मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल की बिल्डिंग में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं।” ईमेल में आगे लिखा है कि विस्फोटक काफी कुशलता से रखे गए हैं और “कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।
यूपी के मेरठ, कानपुर, आगरा समेत कई जिले शामिल
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, मेडिकल थाना क्षेत्र के केएल इंटरनेशनल स्कूल सहित मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल को भी मेल आया है। इसके अलावा कानपुर, आगरा सहित कोलकाता और तमाम शहरों के स्कूलों को मेल भेजा गया है।
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर !,
स्कूल प्रबंधक बोले- पुलिस व प्रशासन को दी गई है सूचना
वहीं मेरठ स्कूल्स सहोदय काम्प्लेक्स के अध्यक्ष राहुल केसरवानी के अनुसार स्कूलों की ओर से पुलिस व प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल की जानकारी दे दी गई है। 24 तक मेरठ के स्कूल व रास्ते बंद होने से अधिकतर लोग शहर से बाहर हैं।
E MAILआने की जानकारी मिलने के बाद एक-दूसरे से चर्चा के दौरान जानकारियां मिल रही हैं। यह ई-मेल स्पैम में आया था जिसकी सूचना मिलने के बाद सभी स्कूल अपने स्पैम भी चेक कर रहे हैं।
मेल में ये लिखा है हूबहू पढ़िए…
नमस्ते। हम आपको यह बताने के लिए लिख रहे हैं कि हमने बिल्डिंग के अंदर कई बम (पेंटाएरिथ्रिटोल टेट्रानाइट्रेट) रखे हैं। विस्फोटकों को बहुत ही कुशलता से छिपाया गया है। आप सभी मरेंगे। आपके बच्चों को मरना ही होगा। आप एक खुशहाल जीवन जीने के लायक नहीं हैं। स्कूल खून-खराबे में बदल जाएगा। यह संदेश भारत के हर स्कूल के लिए है, न कि केवल प्राप्तकर्ताओं के लिए। इस संदेश को बेहद गंभीरता से लें। आपके बच्चे अपने अंग या अपनी जान खो देंगे और हम ख़ुशी से समाचार देखेंगे और परिवारों को पीड़ित होते देखेंगे। यह समय है कि भारत हमारे दुख को महसूस करे। हम अपने जीवन से नफरत करते हैं और हम बच्चों को मार देंगे क्योंकि वे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस आतंकवादी हमले के लिए “रोडकिल” और “साइलेंस” जिम्मेदार हैं।

