KANPUR NEWS : नामचीन स्कूल RTE के तहत प्रवेश देने को राजी नहीं हैं। प्रशासन की मान्यता रद्द की घुडकी भी इन बडे और प्रसिद्ध स्कूलों पर प्रभावहीन साबित हो रही है। नय सत्र शुरू हुए समय हो गया, लेकिन कई बच्चे एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं।
डीएम ने मई मीटिंग में कहा था ‘मैं बच्चों के भविष्य से खिलवाड नहीं होने दूंगा’। Right of Children to Free and Compulsory (आरटीई) के तहत आर्थिक कमजोर छात्रों को दाखिला न देने वाले 22 स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। KANPUR NEWS
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त, बोले ‘मैं बच्चों के भविष्य से खिलवाड नहीं होने दूंगा’
GSVM COLLEGE NEWS : युवक के सिर से 4 सेंटीमीटर की कील निकाल बचाई जान
बेसिक शिक्षा अधिकारी में मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है। उन्होंने कार्रवाई का संस्तुति पत्र स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सीबीएसई के प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी व सचिव, डीएम, सीडीओ, एडीएम न्यायिक, एडी बेसिक, डीआईओएस को पत्र भेज दिया है। प्रवेश कराने में लापरवाही बरतने पर छह खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर !
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार चेतावनियों का स्कूलों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए परेशान हैं। कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन स्कूलों ने दाखिले नहीं लिए। आरटीई अधिनियम के उल्लंघन पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मान्यता खत्म करने की संस्तुति की गई है। छह खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना संजोने वाले अभिभावकों को कई नामीगिरामी स्कूलों ने प्रवेश नहीं दिया। अभिभावक स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। कभी अभिभावकों को बाद में आने तो कभी सीटें फुल होने की बात कहकर टरकाया जाता रहा है। डीएम की भी चेतावनी इन स्कूलों पर बेअसर रही। बीएसए भी कई बार नोटिस दे चुके हैं पर छात्रों को प्रवेश नहीं मिला। मंगलवार को बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर 22 चिह्नित स्कूलों की। शाम को यह पत्र जारी होने का पता चलते ही निजी स्कूलों के संचालकों में हलचल तेज हो गई।
यूपी समेत देशभर के 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इन स्कूलों ने नहीं दिया बच्चों को प्रवेश
एलेन हाउस पब्लिक स्कूल (रूमा), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (कैंट), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (श्यामनगर), यूनाइटेड पब्लिक स्कूल (सिविल लाइंस), सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (कैंट), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल (गोविंदनगर), हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल (चमनगंज), एलेन हाउस पब्लिक स्कूल (खलासी लाइन), एनएलके वेंडी पब्लिक स्कूल (खलासी लाइन), एनएलके पब्लिक स्कूल लिटिल स्टेप (जवाहरनगर), एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल (केशवपुरम), एनएलके पब्लिक स्कूल (विष्णुपुरी), दिल्ली पब्लिक स्कूल (बर्रा और आजादनगर), नर्चर इंटरनेशनल स्कूल (सिंहपुर कछार, कल्याणपुर), एनएलके स्कूल (मंधना), डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (एच ब्लाॅक और एन ब्लाॅक किदवईनगर), प्रताप इंटरनेशनल स्कूल (कल्याणपुर), एनएलके दिशा (विष्णुपुरी), कैंब्रिज स्कूल (सिविल लाइंस), एनएलके वेंडी स्कूल (नारामऊ, कल्याणपुर)।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, यूपी सरकार के फैसले पर रोक से इनकार
Jagdeep Dhankhar resigned from the post of Vice President

