Himachal Bus Accident: हिमाचल (Himachal) प्रदेश के जिला मंडी में सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। Himachal Bus Accident
जानें, अगस्त में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
हादसे में एक किशोर सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 3 महिलाएं व 1 किशोर और 1 पुरुष बताया जा रहा है।
भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा
घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं।
पास देते डंगा बैठने से हुआ हादसा
एचआरटीसी बस सरकाघाट से जमनी जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह नौ बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास हादसा हो गया। कार को पास देते समय चालक ने बस सड़क से थोड़ा बाहर निकाली और डंगा बैठ गया व बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
एम्स व आइजीएमसी भेजे गंभीर घायल
घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य घायल नेरचौक सहित एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर !
कानपुर के 15 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

