KANPUR NEWS : कैंट स्थित मस्कर घाट का जीर्णोंद्धार अब तक पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा होने की डेड लाइन मई 2025 थी, लेकिन अब तक यहां निर्माण कार्य हो रहा है। KANPUR NEWS
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मैस्कर घाट का किया निरीक्षण; बोले-
19 IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी
छह महीने पहले डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने घाट का निरीक्षण कर पर्यटन विभाग और कार्यदायी संस्था के अफसरों को कडी फटकार लगाई थी। डीएम ने कुंभ मेला तक कार्य पूरा हो जाने की चेतावनी दी थी। महाकुंभ बीते चार महीने हो गए, लेकिन मामला ढाक के तीन पात। वहीं इस संबंध में कोइ अफसर कुछ नहीं बोल रहा है।
भ्रष्टाचार के आरोप में कानपुर के एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश यादव समेत तीन डॉक्टर निलंबित
कैंट स्थित मस्कर घाट काफी ऐतिहासिक है। पर्यटन विभाग की ओर से इस घाट का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। करीब 93. 24 लाख रूपये की लागत का यह प्रोजेक्ट मार्च 2024 से शुरू हुआ, जिसका निर्माण कार्य पूरे होने की डेड लाइन मई 2025 है। अफसरों की लापरवाही से अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे घाट पर जाने वाले भक्तों का काफी परेशानी का सामना करना पडता है। KANPUR NEWS
KANPUR NEWS: विकास दुबे को असलहा सप्लाई करने वाले को 5साल कैद
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
डीएम ने लगाई थी फटकार
जनवरी 2025 में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने मस्कर घाट का निरीक्षण कर यहां के विकास कार्य को देखा। अधूरे काम और विकास कार्य में लापरवाही देख डीएम ने तल्ख लहजे से मौजूदा अफसरों और सहायक प्रबंधक राजीव डिमरी को कडी फटकार लगाई थी, लेकिन छह महीने बाद भी विकास कार्य पूरा नहीं हो सका।

