KANPUR GOOD NEWS: शासन की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
इसके लिए भूमि की मांग की गई थी, जो कि प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर ली है, जल्द ही इसे फाइनल कर संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा। प्रशासन (administration) ने चार योजनाओं के लिए करीब 20740 वर्ग मीटर जमीन का चयन किया है।
योगी सरकार ने क्यों किया फतेहपुर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को सस्पेंड
KANPUR NEWS : डीएम निरीक्षण के 6 महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं
ADM वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की ओर योजनाओं के संबंध में जमीन की डिमांड की गई थी। इनमें से करीब चार योजनाओं की जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसको जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला श्रमजीवी हॉस्टल, न्यायालय गेस्ट हाउस समेत कई निर्माण कार्य के लिए शासन ने जमीन की डिमांड प्रशासन से की थी। इसमें थाना गुजैनी और पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए भी जमीन मांगी गई थी। प्रशासन ने निर्माण कार्य और डिमांड के आधार पर जमीन को चयनित कर लिया है।
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
कानपुर के एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश यादव समेत तीन डॉक्टर निलंबित
महिला श्रमजीवी हॉस्टल का निर्माण शासन की मुख्य योजनाओं में एक है। इसको लेकर लगातार शासन की ओर से जवाब मांगा जा रहा था। जमीन चयनित होने के बाद संबंधित विभाग इसपर निर्माण कार्य शुरू करा सकता है।
इन योजनाओं की जमीन चिह्नित
मुख्यमंत्री महिला श्रमजीवी हॉस्टल के लिए चकेरी में 6640 वर्ग मीटर
न्यायालय गेस्ट हाउस को चकेरी में 5500 वर्ग मीटर
पिपौरी में थाना गुजैनी के लिए 3600 वर्ग मीटर
पंचायत उत्सव भवन को पिपौरी में 5000 वर्ग मीटर
मंडीलय कार्यालय को जमीन ढूंढ रहा प्रशासन (KANPUR NEWS)
एक स्थान पर सभी मंडीलय कार्यालय होने के लिए बनने वाले मंडीलय कार्यालय निर्माण की जमीन को प्रशासन काफी लंबे समय से खोज रहा है। अब तक सही जमीन नहीं मिल पा रही है, जिसे प्रशासन फाइनल कर सके। प्रशासन ने अब दो स्थानों को चिह्नित किया है, जिसपर चर्चा चल रही है और जल्द ही फाइलन हो सकता है।

