Vastu Tips: क्या एक के बाद एक घर का कोई न कोई सदस्य किसी न किसी बीमारी से परेशान रहता है। काफी कोशिशें करने के बाद भी बीमारी घर से जाने का नाम नहीं ले रही है। Vastu Tips
बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें संकेत
यदि ऐसा है, तो संभवतः आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आप वास्तु के कुछ उपाय करके इसे ठीक भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके घर की निगेटिव एनर्जी भी दूर होगी, जिसका असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार की संपन्नता पर भी पड़ेगा।
गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत तो क्या करें
घर के बाहर भी रखें सफाई
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के सामने गड्ढा हो तो उसे तुरंत भर दें। कीचड़ या गंदगी को जमा न होने दें। इससे न सिर्फ बीमारी फैलाने वाले मच्छर और मक्खियां पनपते हैं, बल्कि यह मानसिक तनाव और निगेटिविटी को भी पैदा करता है। इन छोटे-छोटे उपायों से आप घर के सदस्यों को बार-बार बीमार होने से बचा सकेंगे।
खाना खाने की दिशा और समय बदलें
कभी-कभी आप खान-पान की गलत आदतों की वजह से भी बीमार हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके ही बैठें। इससे पाचन तंत्र सही रहता है और खान शरीर में लगता है। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
गलत दिशा में भोजन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह तनाव और चिंता को भी बढ़ाता है। भोजन करने वाले जगह को साफ और स्वच्छ रखें, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। साथ ही खाने के समय को निश्चित करें। गलत समय पर खाना खाने से भी बीमारियों के होने का जोखिम रहता है।
जानें कारण, सावन में क्यों नहीं खाते हैं नॉनवेज…
कालसर्प दोष से हैं पीड़ित, नोट कीजिए उपाय
घर से पुरानी और बेकार चीजों निकालें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में पुरानी, बेकार चीजें और कबाड़ जमा करने से नेगेटिविटी बढ़ती है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में वायरस और बीमारियों का जोखिम भी इससे बढ़ता है। लिहाजा, बेडरूम और किचन को साफ सुथरा और हवादार बनाए रखें।
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

