GORAKHPUR NEWS : गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के जाईपार गांव में रात 12.30 बजे एक अनियंत्रित कार एक घर में जा घुसी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। GORAKHPUR NEWS
आरओ-एआरओ परीक्षार्थियों की सुविधा को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती
मकान मालिक प्रमोद दुबे ने बताया कि घटना के समय घर के बाहर कोई नहीं था। इस वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। दुर्घटनाग्रस्त कार गोपालपुर गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर मौजूद गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क किनारे इंटरलॉकिंग के लिए रखे ईंट-पत्थर भी हादसे का कारण बन रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गांव के लोगों ने कार चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक ने बताया कि वह बड़हलगंज से गोला जा रहा था। इसी दौरान अचानक यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
शासन की चार योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत दुर्घटना का मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे और निर्माण सामग्री के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके परिणामस्वरूप कार प्रमोद दूबे के मकान में घुसकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
कानपुर के एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश यादव समेत तीन डॉक्टर निलंबित
योगी सरकार ने क्यों किया फतेहपुर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को सस्पेंड
KANPUR NEWS : डीएम निरीक्षण के 6 महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं

