Sansad Ravi Kishan : गोरखपुर से लोकसभा सांसद (Gorakhpur Lok Sabha MP) और अभिनेता रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan Shukla) को वर्ष 2025 का संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें संसद में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया है। Sansad Ravi Kishan
बड़हलगंज के जाईपार गांव में बेकाबू कार एक घर में घुसी
आरओ-एआरओ परीक्षार्थियों की सुविधा को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती
शनिवार को नई दिल्ली के नया महाराष्ट्र सदन में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार सौंपा गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।
संसद में सक्रिय भागीदारी रही
सांसद रवि किशन (Ravi Kishan Shukla) को यह पुरस्कार उनकी संसद में सक्रिय उपस्थिति और प्रभावशाली भागीदारी के लिए मिला है। संसद के 2024-25 सत्र के दौरान उन्होंने क्या बेहतर किया, ये जानिए…
123 सवाल पूछे
4 अहम बहसों में भाग लिया
3 निजी विधेयक प्रस्तुत किए
उनकी उपस्थिति दर भी औसत से अधिक रही।
चयन की प्रक्रिया पूरी तरह आंकड़ों पर आधारित थी, जिसमें लोकसभा सचिवालय और PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च के रिकॉर्ड शामिल थे।
शासन की चार योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
सांसद ने सम्मान को जनता के नाम किया
सम्मान मिलने के बाद सांसद रवि किशन ने कहा कि यह गोरखपुर (Gorakhpur) की जनता की जीत है। यह पुरस्कार उस मिट्टी की महक है जो अब दिल्ली तक महसूस की जा रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके नेतृत्व ने मुझे राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और श्रीनिवासन को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने संसद रत्न सम्मान की परंपरा शुरू की।
रवि किशन ने संसद में शिक्षा, युवा रोजगार, पूर्वांचल का विकास, फिल्म उद्योग, डिजिटल भारत और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज़ उठाई है। उनका यह सक्रिय रुख ही उन्हें इस पुरस्कार के योग्य बना पाया।
कानपुर के एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश यादव समेत तीन डॉक्टर निलंबित
योगी सरकार ने क्यों किया फतेहपुर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को सस्पेंड
KANPUR NEWS : डीएम निरीक्षण के 6 महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं

