LUCKNOW NEWS : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा लखनऊ में आज 129 केंद्रों पर होगी। इसमें 61,512 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है।
डीएम विशाख जी ने बताया कि परीक्षा को लेकर निगरानी की जा रही है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए।
जिलाधिकारी कार्यालय से AI के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षार्थियों के मोबाइल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों आयोग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया है।
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
वहीं, परीक्षा केंद्रों की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से भी कराई जा रही है। लाइव CCTV स्ट्रीमिंग के साथ AI तकनीक का ऐसा पहरा है कि जरा सी हरकत पर तुरंत अलर्ट का अलार्म बजेगा। यानी पूरा केंद्र एक स्मार्ट निगरानी जोन बन जाएगा, जहां 11 तरह ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत मिल जाएगी।

