BREAKING NEWS : उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। अब तक 6 की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने से हादसा हुआ। Stampede at Mansa Devi Temple
बताया जा रहा है कि बिजली का एक हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी। फिर भगदड़ मची।
DM मयूर दीक्षित ने कहा, “हमने तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से पाया कि किसी ने बिजली के तार टूटने की अफवाह फैलाई, जबकि घायलों या मृतकों को देखकर हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। हम जांच करेंगे कि किसने अफवाह फैलाई।
वहीं, पुलिस ने कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे।
SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

