KANPUR NEWS : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा) परीक्षा-2023 सकुशल सम्पन्न हो गई। कडी सुरक्षा व्यवस्था में कुल 65,280 परीक्षार्थियों में 28,846 ने परीक्षा दी वहीं 36434 गैरहाजिर रहे। कोई भी नकल में पकडे जाने की सूचना नहीं मिली है।
शासन की चार योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा हो गई है। सभी आंसर शीट को कडी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। कोई भी परीक्षार्थी नकल में नहीं पकडा है। गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। UPPSC RO-ARO Exam
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
कानपुर के एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश यादव समेत तीन डॉक्टर निलंबित
समीक्षा अधिकारी – सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा.2023 के लिए 139 केंद्र बनाए गए थे, यहां सुबह से ही कडी सुरक्षा व्यवस्था में प्रश्नपत्र प्रशासन ने पहुंचाएं। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर जुटने लगे। सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
कुल 139 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए यानि प्रत्येक केंद्र में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक और दो सह.व्यवस्थापक भी नियुक्त रहें। प्रदेश में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र कानपुर नगर में बनाए गए था, सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस और एलआईयू की तैनाती की गई। सभी केंद्र सीसीटीवी से लैस हैंए इसके साथ ही STF भी अलर्ट रहे। हर गतिविधि पर जिला मुख्यालय स्थित मॉनिटरिंग सेल से लाइव नजर रखी जा रही है। UPPSC RO-ARO Exam

