BADI KHABAR : बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। Stampede at Ausaneshwar temple
बताया जा रहा है कि रविवार रात 2 बजे जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से हादसा हुआ। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे को कुचलते चले गए। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएम के निरीक्षण के छह महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
CMO अवधेश यादव ने बताया कि हैदरगढ़ सीएचसी पर 29 लोग लाए गए थे, जिनमें से दो की रास्ते में मौत हो गई थी। 10 को त्रिवेदीगंज सीएचसी भेजा गया, जबकि एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। UTTAR PRADESH news
औसानेश्वर मंदिर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त लाइन में करीब 3 हजार लोग दर्शन के लिए लगे हुए थे। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे रहे हैं. इस घटना के बाद औसानेश्वर महादेव मंदिर के हालात सामान्य हैं. घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं. यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी की जा रही है.
बता दें, रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

