KANPUR NEWS : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में साहनी कॉलोनी से आई फरियादी लक्ष्मीदेवी के दिव्यांग बेटे को सोमवार व्हीलचेयर मिल गई।
बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 श्रद्धालु घायल
शासन की चार योजनाओं का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
Sdm Sadar अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस पर लक्ष्मीदेवी ने अपने दिव्यांग बेटे के लिए तिपहिया साइकिल की डिमांड की थी। व्हीलचेयर दे दी गई साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिए जाएंगे।
समाधान दिवस (Samadhan Diwas) का नाम सुनकर मर्चेंट चैंबर हॉल पहुंची साहनी कॉलोनी में किराए में रहने वाली लक्ष्मीदेवी ने एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी से मुलाकात की। एसडीएम सदर ने लक्ष्मीदेवी से बात की तो पता चला कि महिला ने कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। महिला ने अपने दिव्यांग बेटे के लिए तिपहिया साइकिल की मांग की। बात आलाधिकारी तक पहुंची तो महिला की पारिवारिक स्थिति का जांच आदेश दिया गया। जांच में पता चला की महिला किराए के मकान में अपने दिव्यांग बेटे के साथ रहती है।
डीएम के निरीक्षण के छह महीने बाद भी मस्कर घाट का निर्माण कार्य पूरा नहीं
प्रशासन को कब मिलेगी मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन?
KANPUR NEWS : डीएम साहब की नहीं सुनते अफसर
उसके पति की मौत हो चुकी है, राशन कार्ड और कोई बैंक खाता नहीं है। एसडीएम ने लेखपाल को परिवार के साथ भेजकर दिव्यांग व्यक्ति का डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट,दिव्यंगजन पेंशन,आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड के लिए आवेदन कराया और आपूर्ति निरीक्षक व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी से समन्वय करके उसकी दिव्यांग पेंशन,अंत्योदय कार्ड अप्रूव कराया तथा आयुष्मान कार्ड के लिए प्रक्रिया शुरू की। जिलाधिकारी कानपुर नगर के निर्देश पर दी गयी व्हील चेयर व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

