Rajkumar Rao News: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अभिनेता राजकुमार राव के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस से जालंधर पुलिस आयुक्त के शपथपत्र के माध्यम से जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी है। Rajkumar Rao News
जाने, सावन के सभी सोमवारों में आखिरी सोमवार क्यों माना जाता है सबसे फलदायी?
यह मामला वर्ष 2017 की फिल्म “बहन होगी तेरी” के प्रचार के दौरान एक विवादास्पद पोस्टर से जुड़ा है, जिसमें राजकुमार राव भगवान शिव के रूप में मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आए थे।
यह मामला फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा हुआ है, जिसमें राजकुमार राव पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। तब एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
‘बहन होगी तेरी’ के इस सीन पर मचा था बवाल
‘बहन होगी तेरी’ में एक सीन है, जिसमें राजकुमार राव को भगवान शिव के अवतार में दिखाया गया था। फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें राजकुमार राव को भगवान शिव के गेटअप में बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया था। इसके कारण राजकुमार राव पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक शख्स ने केस दर्ज करवाया था।
जारी किया था गिरफ्तारी का वारंट
सोमवार को राजकुमार राव ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वे करीब 4 बजे कोर्ट पहुंचे, जहां न्यायाधीश सृजन शुक्ला ने उन्हें जमानत दे दी। उन्हें पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी थी, लेकिन पिछली सुनवाई में पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था, जिस कारण उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा।
जान लें…सावन में वरलक्ष्मी व्रत क्यों करते हैं
कालसर्प दोष से हैं पीड़ित, नोट कीजिए उपाय
आज की सुनवाई में केस की आगामी कार्यवाही को लेकर अहम बहस की संभावना है। शिकायतकर्ता पक्ष ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। राजकुमार राव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
30 जुलाई को होगी सुनवाई
इस कारण राजकुमार राव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया, और उन्हें रविवार, 28 जुलाई को जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई 2025 को होगी। हालांकि, इस मामले में अभी तक राजकुमार राव या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल

