Kanpur News: कानपुर में क्लास-6 के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बच्चा दो माह पहले जन्मदिन पर बनवाई गई चांदी की चेन पहनकर स्कूल गया था, जिसे टीचर ने जब्त कर लिया। टीचर ने कहा- मां को बुलाकर लाओगे तब चेन दूंगी। Kanpur News
राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर
IAS अफसर रिंकू सिंह राही से वकीलों ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई
गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
घर में पिटाई के डर से छात्र ने घर आकर स्कूल यूनिफॉर्म में ही फंदा लगा लिया। इकलौते बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय टीचर मां अपने स्कूल गई थीं, जबकि पिता काम के सिलसिले में इटावा गए थे।
इकलौता बेटा था स्वास्तिक
स्वास्तिक गोविंदनगर स्थित श्री मुनि इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षा छात्र था। इसे रोजाना सुकांत ही स्कूल से लेने जाते थे। सुकांत के अनुसार, मंगलवार दोपहर स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने उनसे शिकायत की थी कि आपका भतीजा चांदी की चेन पहन कर स्कूल आया है। यह चेन बाहर निकाल कर घूम रहा था, बच्चों की शिकायत पर उसकी चेन उन्होंने लेकर रख ली है। इसे इसकी मां को स्कूल बुलाकर उन्हें ही वापस की जाएगी। बताया कि जरूरी काम से कहीं जाना था तो उन्होंने उसे रुपये देकर घर चले जाने के लिए कहा।
स्कूल से लौटने के करीब एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली दादी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। कमरे मेें गेट की चौखट से दुपट्टे के फंदे के सहारे मासूम को लटकते देखा तो चीख पड़ीं। पड़ोसी व परिजन बच्चे को आनन-फानन फंदे से उतारकर पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ-हरदोई रोड पर 98% काम पूरा, डीएम विशाख जी ने कहा-
‘ शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक शिक्षा की भी जरूरत’ : V.C. Vinay Pathak
घटना के वक्त पिता इटावा और मां स्कूल में पढ़ाने गई थी। दादी के अनुसार रोजाना वह कपड़े बदलकर खाना खाने घर आता था। करीब एक घंटे तक न आने पर वह उसे बुलाने गईं थीं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बेटे के आत्महत्या की सूचना जब पिता ऋषि को मिली, वह काम के सिलसिले में इटावा में थे। घर आने पर बेटे का शव देख बिलख पड़े।
पिता ने स्कूल वालों के खिलाफ दी तहरीर
बच्चे के पिता ने बताया कि कल मेरा बेटा स्कूल गया था। उसका स्कूल में किसी बच्चे से नार्मल झगड़ा हो गया था। जिसके बाद एक टीचर ने बच्चे से चेन छीन ली थी। बच्चे के मन में अहम बैठ गया कि स्कूल में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मैडम ने चेन छीन ली है।
आज स्कूल के लोग हमारे घर आए थे। लेकिन मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है। मेरी बुआ जी से बात करके वह लोग चले गए थे। उन्होंने कहा कि मैने स्कूल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरी गलती स्कूल के टीचरों की है उनको ज्यादा सख्ती नहीं करनी चाहिए थी।

