Prajwal Revanna News : बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (former Prime Minister HD Devegowda) के पोते Prajwal Revanna को नौकरानी से रेप केस में उम्र कैद (life imprisonment) की सजा सुनाई।
कोर्ट ने रेवन्ना पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही पीड़ित को 7 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया।
क्या कभी गौर से देखा है…करेंसी नोट पर देश की ये धरोहर हैं छपी
कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना को दोषी ठहराया था। रेवन्ना ने कोर्ट में कम सजा देने की अपील करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
आप भी बोलते होंगे ‘Ladies First’, मगर कभी सोचा है कहां से आया ये ट्रेंड?
दरअसल, रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने पिछले साल अप्रैल में रेवन्ना के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसमेंरेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। life imprisonment news
कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।

