GSVM Medical College News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था को संवारने की तैयारी GSVM मेडिकल कालेज के LLR अस्पताल से शुरू होने जा रही है। GSVM Medical College News
चिकित्सकों की सूझबूझ और टीम वर्क से ऑपरेशन कर बचाई मां और जुड़वां बच्चों की जान
अस्पताल के आयुष्मान वार्ड तीन और चार को सेंसर युक्त तकनीक का प्रयोग कर एआइ आधारित किया जा रहा है। जहां पर 24 घंटे हर मरीज की मानीटरिंग की सुविधा होगी। डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ अपने कक्ष में बैठकर भी मरीज की हार्ट रेट, पल्स, बीपी और अन्य क्रिटिकल गतिविधियों को देख सकेंगे।
GSVM Medical College के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि मेडिकल कालेज में तकनीक का प्रयोग रोगी कल्याण के लिए किया जा रहा है। AI आधारित मेडिकल पाठशाला के बाद अब वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के पहले एआइ आधारित वार्ड में 30 बेड के नीचे सेंसर युक्त पिच लगाई जाएगी। जो वाई-फाई के जरिये काम करेगी। इसमें मरीज के हेल्थ पैरामीटर होंगे, जो हर समय मरीज की निगरानी व्यवस्था को बेहतर करेंगे। Latest and Breaking News on JAIHINDTIMES
प्रज्वल रेवन्ना को नौकरानी से रेप केस में उम्र कैद की सजा
मछली पकडने की बोली आठ लाख से शुरू 53 लाख 50 हजार रुपये में रुकी, अफसर हैरान
प्राचार्य ने कहा कि रात के समय में डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता है। हर समय हर बेड पर डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ का उपलब्ध होना संभव नहीं है। ऐसे में एआइ वार्ड मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसमें लगा अलार्म सिस्टम मरीज के शरीर में आक्सीजन की कमी और अन्य पैरामीटर के गड़बड़ होने की स्थिति में बज जाएगा और वार्ड में मौजूद डाक्टर और स्टाफ सक्रिय होकर उसके जीवन की रक्षा कर सकेंगे। प्राचार्य ने कहा कि मेक इन इंडिया तर्ज पर बना सेंसर युक्त एआइ वार्ड क्यूविकल वार्ड के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होगा। बेहतर परिणाम के बाद इसका प्रसार सभी विभाग के वार्ड में किया जाएगा।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की वाइफ को वीडियो कॉल करके 1 करोड़ ठगे

