KANPUR IGRS RANK: आखिरकार काफी जद्दोजहद और डांट फटकार के बाद आईजीआरएस रैंकिंग में जिले ने सुधार करते हुए सात पायदान की उछाल मारी है।
इस दफा 75 जिलों में कानपुर 58 रैंक पर है। 140 में 110 अंक और 78.57 प्रतिशत मिले हैं। ADM सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभी और सुधार की जरूरत है। विभागाधिकारियों को निगेटिव फीडबैक और डिफाल्टर संदर्भो पर कार्य किए जाने का आदेश दिया गया है।
पिछले छह महीनों से गिर रही आईजीआरएस रैंक पर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस दफा सुधरी रैंक के बाद अफसरों को हिदायत दी गई है कि लापरवाही न करें और रैंक में सुधार की आवश्यक कार्रवाई करते रहें। 129 डिफाल्टर होने पर संबंधित विभाग को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
पिछले पांच महीने की रैंक
महीना रैंक प्रतिशत
फरवरी 61वीं 73.57 प्रतिशत
मार्च 41वां 75.71 प्रतिशत
अप्रैल 61वां 73.57 प्रतिशत
मई 68 वां 73.57 प्रतिशत
JUNE 65वीं 74.29 प्रतिशत
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR

