BIG BREAKING: मध्य प्रदेश में सीहोर (Sehore) जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर (Kubereshwar Dham) धाम में मंगलवार को भगदड़ मच गई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से दर्दनाक घटना हो गई. BIG BREAKING
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, छापेमारी में 39 नमूने लिए
पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के दौरान भीड़ के दबाव के कारण भगदड़ मची. भीड़ में दबने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, रुद्राक्ष वितरण के समय ये घटना घटी.
यादव और मुस्लिमों के कब्जे हटाने वाले आदेश पर नपे यूपी के अफसर
गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जन्मदिन बनाने जेल से बाहर आया
बताया जा रहा है कि भीड़ में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. भगदड़ मचते ही चीखपुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घटना के बाद धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा, सवान महीने के कारण भी कुबेरेश्वर धाम में सामान्य से ज्यादा भीड़ चल रही है.
CM मोहन ने दिए राहत बचाव के निर्देश
सीहोर विधायक सुदेश राय ने बताया, प्रशासन को राहत बचाव के लिए कहा गया है. हादसा कैसे हुआ है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ है. ममले में मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी गई है. सीहोर में दूसरे राज्यों से कावड़ यात्री आने की वजह से ज्यादा भीड़ हो गई. इस वजह से हादसा हुआ है. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को वहां पर राहत बचाव के लिए निर्देश दिए हैं.
डीएम Kasganj का कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण, कई कार्यालय मिले बंद
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की जड़ है

