Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ चीजों बताई गई हैं, जिन्हें रसोई में उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वरना आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में। Kitchen Vastu Tips
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
हो सकते हैं लड़ाई-झगड़े
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि किचन में छुरी-कांटे जैसी धारदार चीजों को भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वरना इससे भी आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे वास्तु दोष बढ़ता है और घर में लड़ाई-झगड़ा होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
बढ़ सकती हैं दिक्कतें
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, रसोई में कभी भी कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कढ़ाई को राहु के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप इस उल्टा करके रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
कहां रखें गैस स्टोव
वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने की एक सही दिशा भी बताई गई है। वास्तु के अनुसार रसोई में अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भोजन पकाना चाहिए। ऐसे में आपको स्टोव या गैस भी इस दिशा में रखा होना चाहिए। अगर आप इसे उत्तर या पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो इससे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। Latest and Breaking News on JAIHINDTIMES
किचन में बैठकर खाना खाना
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी किचन में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसी के साथ कभी भी किचन के ठीक सामने बाथरूम न बनवाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर मुसीबत का सबब बन जाता है। इसी के साथ आपकी रसोई में टपकता हुआ नल भी नहीं होना चाहिए, वरना यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है।
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

