BREAKING NEWS : Canada के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन Kapil Sharma के कैफे पर एक बार फिर से गोलीबारी की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित इस कैफे की खिड़कियों में कम से कम छह गोली के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया। Kapil Sharma News
जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से बड़ा झटका
lawrence gang से जुड़े गोल्डी ढिल्लो का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इसमें वह कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है। यह पोस्ट किस सोशल साइट पर किया गया है। यह साफ नहीं है।
एक महीने पहले भी यहां पर गोलीबारी की गई थी। तब हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाड्डी ने ली थी।
Aavan Jaavan Song: वॉर-2 का रोमांटिक गाना रिलीज
OTT पर रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का महा डोज
पुलिस ने आज हुई गोलीबारी के बारे में अभी तक कोई डिटेल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सरे पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।
लोकल निवासी बॉब सिंह ने मीडिया को बताया- मैंने अपने बरामदे से देखा और मुझे पांच या छह गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस आ गई।
Kapil Sharma ने कहा था डरने वाला नहीं हूं
कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही अपने कैफे Kap’s Café पर गोलीबारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। कपिल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा था सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक और पुलिस का धन्यवाद किया।
उन्होंने लिखा, “हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं।” कपिल ने साफ किया कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है और शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।

