Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में देर रात से ही काफी तेज बारिश हो रही है और अंधेरा छाया हुआ है. Delhi NCR Weather Update
Kanpur Breaking News : सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत इजाफा
एक फोन कॉल से बिगड़े मोदी-ट्रम्प के रिश्ते
तेज बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है और लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. जो लोग राखी के त्योहार के लिए सुबह ही घरों से निकल गए, उन्हें काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की खबरें भी सामने आ रही हैं.
सुबह होते ही छाया अंधेरा
सुबह होते ही, उजाला होने लगता है और लोग अपने-अपने काम पर निकलने लगते हैं, लेकिन रक्षा बंधन के दिन सुबह होते ही अंधेरा छाने लगा और मौसम काफी ज्यादा खराब हो गया. काले बादल आसमान से बरसने लगे और बाहर निकले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि दिनभर बारिश जैसे हालात रह सकते हैं.
भारी जलभराव
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव देखा जा रहा है. कई अंडरपास तो पूरी तरह से पानी में समा गए हैं. यही वजह है कि ट्रैफिक जाम की खबरें भी सुबह से ही सामने आने लगी हैं. दिल्ली बॉर्डर पर अभी से भयंकर जाम की खबरें सामने आने लगी हैं.
Akhilesh Dubey News : अखिलेश दुबे पर होटल व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

