KANPUR NEWS : वृद्धावस्था पेंशन 2163 बुजुर्गों के मरने के बाद भी खाते में लगातार जाने का मामला सर्वे में सामने आया है। अफसरों के होश फाख्ता हो गए, कि अब इनसे रिकवरी कैसे की जाएगी? KANPUR BREAKING NEWS
‘डीएम हो कोई भगवान थोड़ी हो….’;समाज कल्याण अधिकारी का ऑडियो VIRAL
दरअसल छह महीने पहले मरने के बावजूद परिजनों ने पेंशनधारक के निधन की जानकारी विभाग को नहीं दी। ऐसे में मरे लोगों के खाते में पेंशन का पैसा जा रहा था। खुलासा होने के बाद अब ऐसे लोगों की पेंशन बंद की गई है।
Kangana Ranaut vs Jaya Bachchan
Supreme Court News : आधार नागरिकता का पक्का सबूत नहीं
जिला समाज कल्याण अधिकारी (District Social Welfare Officer) शिल्पी सिंह ने बताया कि विभाग के सर्वे में पता चला कि 2163 बुजुर्गों की मौत के बाद भी पेंशन जारी हो रही थी। उनकी पेंशन को बंद करके रिकवरी के लिए बैंक मैनेजर को पत्र लिखा गया है।
मरे लोगों के खाते में पैसा जाता रहा
समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन धारकों का सर्वे कराया। इसमें बीडीओ, लेखपाल व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही लेखपालों से डोर टु डोर सर्वे कराया गया। पता लगा कि मौत के छह-छह महीने बाद तक परिवार के लोग सूचना नहीं दे रहे हैं। खातों से पेंशन का पैसा लेते रहे। जबकि नियम के मुताबिक मृत्यु के तत्काल बाद विभाग को सूचना देनी है। फिर भी इन लोगों ने कोई सूचना नहीं दी, इसलिए मरे लोगों के खाते में पैसा जाता रहा।
मां ने बेटियों के सामने जान दी, चिल्लाते हुए बोलीं-
डीएम की ई-चौपाल की जूम मीटिंग में चली पोर्न वीडियो
जब 2163 बुजुर्गो के गुजर जाने के बाद भी परिजनों द्वारा गलत तरीके से पेंशन लेने की पुष्टि हुई तो समाज कल्याण विभाग हरकत में आया। बैंक मैनेजरों को रिकवरी का निर्देश दिया गया है।

