Uttar Pradesh Weather News: कानपुर समेत आसपास के जिलों में फिर से एक बार झमाझम बारिश के आसार नजर आने लगे हैं। Uttar Pradesh Weather News
हैलट में लापरवाही से हुई युवक की मौत पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया सच
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमस भरी इस गर्मी से लोगों को दोपहर बाद राहत मिल सकती हैं। लगभग 55 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया हैं।
टर्फ लाइन पहुंची हिमालय की तलहटी तक
कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि टर्फ लाइन का पश्चमी सिरा भी अब हिमालय की तलहटी में पहुंच चुका हैं। इसका असर कई स्टेट में देखने को मिलेगा।
अधिवक्ता अखिलेश दुबे के काले कारनामों का चिट्ठा लगातार बढता जा रहा
टर्फ लाइन पंजाब के भटिंडा, उत्तराखंड, देहरादून होते हुए अरुणाचल प्रदेश जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण बना है। देश में कुल 5 बने हुए है। इसलिए कानपुर मंडल में आज दोपहर बाद बारिश की गतविधियां शुरू होने की संभावना है।
16 अगस्त तक रहेगा ऐसा मौसम
प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी ये मौसम 16 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा। मंगलवार की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज तापमान गिरावट दर्ज हो सकती हैं।
आधिकत आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज हुई हैं। हवा की औसत गति 4.5 किमी/घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम दिशा की ओर चली हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 3.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं।
रीजेंसी हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों के खिलाफ जांच, 17 दिन के अंदर साढ़े 18 लाख रुपए लिए
सर्वे में पता चला 2163 मृतकों के खाते में जा रहा वृद्धा पेंशन

