WEATHER NEWS: कानपुर (KANPUR) में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया हैं। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिलता हैं। WEATHER NEWS
कांग्रेस ने किया 71 जिलाध्यक्षों का एलान, देखें पूरी लिस्ट
वहीं, बादलों की आवाजाही अभी भी बनी हुई हैं। रविवार को आसमान बिल्कुल साफ हैं। इस कारण सुबह से ही गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, सुबह 10 बजे ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था।
फिर बढ़ा पारा
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर उमस भरी गर्मी से फिलाहल तो अभी राहत मिलने वाली नहीं हैं। तीन दिन में एक बार फिर से पारा दो डिग्री ऊपर गया हैं।
12 अगस्त को 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 13 अगस्त को 33.1, 14 अगस्त को 33.3, 15 अगस्त को 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ।
‘संवैधानिक अराजकता’… राष्ट्रपति-राज्यपाल के अधिकार पर केंद्र सरकार की टिप्पणी
दक्षिण से पश्चिम की ओर चली हवा
डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत, न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 3.7 किमी/घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम की ओर चली। वर्षा पिछले 24 घंटे में 1.0 मिली मीटर दर्ज की गई।
डॉ. पांडेय के मुताबिक…
कानपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला हैं। मध्य तेज हवाएं चलती रहेगी। कहीं-कहीं पर स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा रहने की संभावना है।
KANPUR NEWS : सिविल लाइंस की तीन जमीनों पर चकरघिन्नी बना जिला प्रशासन

