Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी रजिस्ट्रार को ईमेल के जरिये भेजी गई। Chandigarh News
तीन जिलों के DM ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दावों को ठहराया गलत
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वायड व ऑपरेशन सेल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
हाईकोर्ट (High Court) परिसर में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि सतर्कता बरकरार रखते हुए परिसर के हर हिस्से की गहन जांच जारी है।
SIR ड्राफ्ट से हटे 65 लाख नाम, EC ने जारी किया लिस्ट
‘झूठे आरोपों से चुनाव आयोग नहीं डरता’; बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
लगभग तीन महीने पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को बम की धमकी संबंधी अलर्ट मिला था। इस अलर्ट की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सभी वकीलों से सतर्क रहने की अपील की गई थी।
जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार को धमकी भरा ई-मेल आया है। कुछ समय पहले भी बम से उड़ाने की एक मेल आई थी, लेकिन सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला था। हालांकि पुलिस विभाग ने हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाईकोर्ट में आने जाने वाले लोगों की भी तलाशी ली जा रही है।
प्लेन की तरह अब ट्रेन में भी ज्यादा सामान पर लगेगा जुर्माना, जानें नया नियम
मूसलाधार बारिश से ठप मुंबई लोकल की रफ्तार, सड़कें डूबीं

