Hartalika Teej 2025: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। Hartalika Teej 2025
हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज, 2025 में कब ? डेट
इस साल मंगलवार 26 अगस्त को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर साध्य और शुभ योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-
हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Auspicious Time)
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस शुभ तिथि का समापन 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर होगा। अतः 26 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। वहीं, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
हरतालिका तीज शुभ योग (Hartalika Teej mangalkari yoga)
ज्योतिषियों की मानें तो हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पर दुर्लभ साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक है। इसके बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। दोनों ही योग बेहद शुभ होते हैं। इसके अलावा, रवि योग का भी संयोग हरतालिका तीज पर बन रहा है। इन योग में देवों के देव महादेव एवं मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनचाही मुराद पूरी होगी।
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 49 मिनट पर
चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 33 मिनट पर
चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 29 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 12 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

