Vaishno Devi Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक भीषण हादसा हुआ है। माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सांबा जिले के जतला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 40 अन्य घायल हो गए। Vaishno Devi Bus Accident
हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखेंगी ये HerbalTea
सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे। जो कि कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम और शिवखोड़ी जा रहे थे।
हाईवे से 30 फीट नीचे गिरी बस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा वीरवार सुबह 3 बजे के आसपास हुआ। श्रद्धालुओं से भरी यह बस उत्तर प्रदेश से आ रही थी। जब बस सांबा के जटवाल इलाके के पास जम्मू-पठानकोट हाईवे से गुजरी तो अचानक से अनियंत्रित होकर हाईवे से 30 फीट नीचे जा गिरी। बस हाईवे के दोनों लेन के बीच खाली जगह में गिरी और वहीं फंस गई। श्रद्धालु भी बस के अंदर ही फंस गए। जिन्हें जद्दोजहद के साथ बाहर निकाला गया। हादसे के समय अधिकतर श्रद्धालु सो रहे थे। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आया ईमेल…बढ़ाई सुरक्षा
राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची पुलिस
इधर हादसे की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस टीम राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान क्रेन की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल चल रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे में मारे गए एक मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं शुरुवाती जांच में बस का एक टायर फटने से हादसे की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस हादसे को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। चालक से पूछताक्ष की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बस, जिसका पंजीकरण नंबर UP81BT 7688 है, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भक्तों को ले जा रही थी। तभी वह सड़क किनारे सूखी पड़ी नहर में जा गिरी। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को विशेष उपचार के लिए एम्स, जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर के रुखालू गांव के रहने वाले कृपाल उर्फ इकबाल (30) पुत्र हरबंस के रूप में हुई है।
घायलों में फूल कुमार पुत्र नरिने सिंह, ओम कला पत्नी उमेश, रुम सिंह पुत्र हरपुल सिंह, बाला पत्नी रुम सिंह, काजल पुत्री दल चान, राकेश कुमार पुत्र खेमा, पुष्पा पुत्री खेमा, ओमपाल पुत्र चंदर सिंह, मावासी पुत्र बिरजा, नांबिर पुत्र रोशन, जयपाल पुत्र यादराम, सोबराम पुत्र यशपाल सिंह, रीना पत्नी मुकेश, सूरज पुत्र मुकेश, मुकेश पुत्र रमेश, आरती पुत्री शीशपाल, रामवती पत्नी सतपाल, रिंकू पुत्र सतपाल, उदल सिंह पुत्र देवी सहाय, निर्मल पत्नी रिंकू, अशोक पुत्र नाथू सिंह, कौशल पत्नी अशोक और दुशांत सिंह पुत्र रुम सिंह शामिल हैं।
एम्स रेफर किए गए लोगों में पुष्पेंद्र पुत्र रमेश, भगवान साये पुत्र जय राम, खूफ चंद पुत्र रामपाल, गजराज पुत्र हरवान साये, विजेंदर पुत्र भगवान साये, राजिंदर पुत्र ओम प्रकाश (चालक) निवासी खुर्जा, बुलंदशहर, पूनम पत्नी देव राज, के अलावा अन्य शामिल हैं। सभी घायल और मृतक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
तीन जिलों के DM ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दावों को ठहराया गलत

